Monday, August 3, 2026
HomeLatest Newsस्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर सचिवालय में तैयारियां तेज, संयुक्त शासन सचिव...

स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर सचिवालय में तैयारियां तेज, संयुक्त शासन सचिव ने सभी विभागों को समय पर तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए

Rajasthan News: सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियों को लेकर संयुक्त शासन सचिव आशीष शर्मा ने समीक्षा बैठक की। सभी विभागों को सुरक्षा, मंच, सफाई, परिवहन और चिकित्सा सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Rajasthan News: जयपुर। कार्मिक (ख-3) विभाग के संयुक्त शासन सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय, जयपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में अपनी तैयारियां पूर्ण करें. उन्होंने सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

शर्मा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य, मंच, रैंप, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण एवं उद्यान विभाग को सचिवालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात एवं प्रवेश व्यवस्था, चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस एवं चिकित्सकीय दल तथा जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: ‘चायवालाज’ के फाउंडर रोहित शर्मा ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटके मिले, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image