Lucknow Coaching Fire: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई. आग लगने के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया. इससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा तफरी का माहौल हो गया. कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगा दी. जिसके कारण कई छात्र घायल हो गए. फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. आग की इस घटना से जुड़े जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें कुछ छात्र ऊपरी मंजिल से कूदते हुए भी दिख रहे हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh | Fire broke out at a coaching centre in Aliganj, Lucknow. Firefighting and rescue operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/2lcykbuTnO
— ANI (@ANI) June 22, 2026
आग पर पाया गया काबू
आग लगने की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया. पुलिस और प्रशासन की टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
#WATCH | Uttar Pradesh | Fire broke out at a coaching centre in Aliganj, Lucknow. Firefighting and rescue operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/2lcykbuTnO
— ANI (@ANI) June 22, 2026
हादसे के समय चल रही थी क्लास
चश्मदीदों का कहना है कि जिस समय आग लगी, उस समय कोचिंग सेंटर में क्लास चल रहीं थी. अचानक खिड़कियों से धुआं और आग की लपटें बाहर आने लगीं. देखते ही देखते चीख पुकार मच गई और बिल्डिंग के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आने लगीं. लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की खबर दी.
#WATCH | Lucknow fire incident | An eyewitness, Aman, says, "There is a library or a computer course institution here. When we reached here, we saw smoke coming from the building. We saved 5-6 people. After the fire broke out, a man jumped from the building, and he was seriously… pic.twitter.com/bIpJPxJYUB
— ANI (@ANI) June 22, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर लिया संज्ञान
आग लगने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है उन्होंनेअधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया. प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
ये भी पढ़ें: जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला आतंकी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कर नाम रखा खदीजा !



