Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsLok Sabha Election 2024 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने मांगे सनातन...

Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने मांगे सनातन के नाम पर वोट,कहा- काम और विकास दूसरी बात

जोधपुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बापिणी पंचायत समिति में मेहोजी तालाब के पुनरुद्धार कार्यक्रम में शामिल हुए,इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह चुनाव दो मानसिकताओं के बीच है एक मानसिकता जो राम का मंदिर बनवाती है और दूसरी वो जो राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाती है.साथ ही यह भी कहा कि यह काम और विकास दूसरी बात है.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कहा

गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुनरुद्धार कार्यक्रम में कहा कि ये चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं है ,न ही दो व्यक्तियों के बीच का चुनाव है.यह चुनाव दो मानसिकताओं के बीच का चुनाव है.एक मानसिकता वो जो मंदिर को बनवाती है,दूसरी वो जो राम के अस्तित्व पर सवाल उठाती है और यह कहती है की राम तो है ही नहीं.

”विकसित भारत बनाने के लिए 400 सीटें दिलाएंगे”

शेखावत ने कहा कि अबकी बार PM मोदी को विकसित भारत बनाने के लिए 400 सीटें दिलाएंगे.राजस्थान में सभी 25 की 25 सीटों पर भाजपा का कमल खिलाएंगे.हमारा भारत बनना चाहिए.विकसित भारत बनना चाहिए,हमें इस पर ध्यान देना है.शेखावत ने आगे कहां की आजादी के बाद जितनी भी सरकारें बनी उन्होंने जो भी काम किए उनका लाभ सामान्य व्यक्ति तक नहीं पहुंचा.लेकिन अब पीएम ने स्पष्ट कहा है जो भी योजना हम शुरू करेंगे,उसका 100 प्रतिशत लोगों तक लाभ पहुंचाएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular