Tuesday, June 23, 2026
HomeLatest Newsलियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल...

लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने

LIONEL MESSI New Record : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में 38वें मिनट में गोल कर फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 17 गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोलों का रिकॉर्ड तोड़ा।

LIONEL MESSI: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. मेस्सी ने फुटबॉल विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 17 गोल करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल की और जर्मनी के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ दिया.

विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

मुकाबले के 38वें मिनट में मेसी ने शानदार गोल दागकर विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 17 तक पहुंचा दी. फिर मैच के अंत में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया. इसके साथ ही वह विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. खास बात यह है कि यह लगातार छठा विश्व कप मैच है, जिसमें मेसी गोल करने में सफल रहे हैं. इससे पहले मेसी ने ग्रुप-जे के शुरुआती मुकाबले में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. कंसास सिटी में खेले गए उस मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली विश्व कप हैट्रिक भी दर्ज की थी.

38 वें मिनट में गोल कर रचा इतिहास

हालांकि ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में मेसी के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका काफी पहले ही आ गया था. मुकाबले के नौवें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली, लेकिन मेसी उस अवसर को गोल में नहीं बदल सके. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और मैच के 38वें मिनट में गोल कर इतिहास रच दिया. 38 वर्षीय मेस्सी अपने करियर का छठा फुटबॉल विश्व कप खेल रहे हैं. लंबे और शानदार करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का यह रिकॉर्ड उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है.

फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

बता दें कि सोमवार को खेला गया मुकाबला मेसी के करियर का 28वां विश्व कप मैच भी था. इसके साथ ही उन्होंने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. यह उपलब्धि उनके लंबे करियर, फिटनेस और लगातार शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है. अर्जेंटीना के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि मेसी लगातार अपनी टीम को विश्व कप में मजबूती प्रदान कर रहे हैं और खिताब की दौड़ में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार, 4 अधिकारी निलंबित, जांच के लिए SIT गठित


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image