Thursday, May 28, 2026
HomeIndiaमणिपुर में भूस्खलन, फंसे वाहन...

मणिपुर में भूस्खलन, फंसे वाहन…

इंफाल। मणिपुर के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई जिससे इंफाल-सिलचल राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग और अवांगखुल के बीच और रंगखुई गांव में भूस्खलन की घटनाएं हुई।

अधिकारियों के अनुसार, राजमार्ग से मलबा हटाने और यातायात को बहाल करने के लिए कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। बीते वर्ष जिले में रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना जिरिबाम-इंफाल रेलवे लाइन पर तुपुल रेलवे यार्ड के निर्माण स्थल पर 30 जून को हुई थी।

हिंसा प्रभावित राज्य में भूस्खलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। जहां कई दिनों तक चली सड़क नाकेबंदी ने मालवाहक वाहनों की आवाजाही को प्रभावित किया था जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ था। राज्य में 3 महीनों से जातीय हिंसा जारी है जिसमें 160 लोगों की जान चली गई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image