Friday, May 22, 2026
HomeIndiaट्रेन में मिला लाखों रुपए का गांजा

ट्रेन में मिला लाखों रुपए का गांजा

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु जंक्शन रेलवे स्टेशन पर RPF के जवानों ने एक ट्रेन से 6.33 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त किया है. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 3 लाख 16 हजार बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल स्वतंत्रता दिवस से पहले ट्रेनो का जांच कर रही थी. इस दौरान कारवार-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन एक लावारिस बैग मिला. जब बैग की जांच की गई तो इस बैग में करीब 6 किलो गांजा  भरा मिला. इस बैग को एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से बरामद किया. बैग का कोई मालिक न होने के कारण बैग को RPF कर्मियों ने जब्त कर लिया

पुलिस ने मादक पदार्थ को आबकारी विभाग को सौंप दिया. इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular