Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaखुशखबर: एशियाई खेलों में महिला सॉफ्टबॉल टीम को मिली 'वाइल्ड कार्ड' एंट्री

खुशखबर: एशियाई खेलों में महिला सॉफ्टबॉल टीम को मिली ‘वाइल्ड कार्ड’ एंट्री

सॉफ्टबॉल एशिया की कार्यकारी समिति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ (एसबीएआई) ने सोमवार को 16 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा की, जो चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों में एंट्री करेगी। चीन में 23 सितंबर से शुरू होने जा रहे खेलों में अब सॉफ्टबॉल टीम भी नजी आएगी। एसबीएआई ने बताया कि टीम ,एक स्टैंडबाय और तीन रिजर्व का चयन संभावित खिलाड़ियों की सूची में—से ट्रायल के बाद किया गया।


दिल्ली में जून और जुलाई में दो सप्ताह का कोचिंग ट्रायल शिविर लगाया गया था। भारतीय महिला टीम की एशियाई चैंपियनशिप में लगातार भागीदारी को देखते हुए सॉफ्टबॉल एशिया ने उसे वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया। इसे फरवरी में सॉफ्टबॉल एशिया की कार्यकारी समिति ने मंजूरी दी।

एसबीएआई अध्यक्ष नीतल नारंग ने कहा,”एशियाई खेलों में भारतीय महिला सॉफ्टबॉल टीम के भाग लेने से हमारे खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। इससे खेल की लोकप्रियता भी बढेगी।”

टीम में ये खिलाड़ी होंगे शामिल—
ऐश्वर्य रमेश पुरी, ऐश्वर्य सुनील बोडके, मोनाली मानसिंह नातू, स्वप्निल सी वेनाडे, साई अनिल जोशी, अंजलि पल्लीक्कारा, स्टेफी साजी, रिंटा चेरियन, ममता जी, गंगा सोना, ममता मिन्हास, संदीप कौर, कुमारी मनीषा, ईशा, स्वेतासिनी साबर, नित्या मालवी, प्रियंका बघेल (स्टैंडबाय)।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular