Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsKatra Srinagar Vande Bharat: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा 7 जून से...

Katra Srinagar Vande Bharat: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा 7 जून से होगी शुरू, जानें टाइमिंग, किराए से लेकर तमाम डिटेल्स

Katra-Srinagar Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा 7 जून से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन के बाद यात्री IRCTC पोर्टल पर टिकट बुक कर सकेंगे।

Vande Bharat Katra Srinagar: जम्मू कश्मीर में कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा 7 जून से व्यावसायिक परिचालन प्रारंभ करेगी. उत्तर रेलवे ने गुरुवार को यह घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

एक अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन के बाद यात्रियों को IRCTC के पोर्टल पर इन ट्रेनों के टिकट बुक करने का विकल्प मिल जाएगा. उत्तर रेलवे के अनुसार कटरा से श्रीनगर के बीच 2 वंदे भारत ट्रेन दिन में 4 चक्कर लगाएंगी.

ट्रेन में 2 श्रेणियां, इतना होगा किराया

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘इस ट्रेन में 2 श्रेणियां चेयर कार (सीसी) और एक्जिक्यूटिव क्लास (ईसी) हैं और इनका टिकट मूल्य क्रमश: 715 रुपये और 1,320 रुपये है. पहली ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी और 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. यही ट्रेन दोपहर 2 बजे श्रीनगर से वापस आएगी और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचेगी. यह ट्रेन सेवा मंगलवार को उपलब्ध नहीं होगी.

बनिहाल में रहेगा ट्रेन का स्टॉपेज

इसी तरह एक और ट्रेन कटरा से दोपहर 2:55 बजे चलेगी और शाम 5:53 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. यही ट्रेन अगले दिन सुबह 8 बजे श्रीनगर से वापस आएगी. यह सेवा बुधवार को संचालित नहीं होगी. एक अधिकारी ने कहा, ‘लगभग 3 घंटे की यात्रा के दौरान, अभी ट्रेनें केवल बनिहाल में रुकेंगी, लेकिन बाद में अन्य ठहराव पर भी निर्णय लिया जाएगा.’

इसे भी पढ़ें: Hina Khan Wedding: हिना खान ने गुपचुप की शादी, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से की रजिस्टर्ड मैरिज

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image