Thursday, May 28, 2026
HomeIndiaकर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा, बोले- 'सपने में नहीं सोचा था कि...

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा, बोले- ‘सपने में नहीं सोचा था कि कभी विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनूंगा’

Karnataka CM Siddaramaiah Resign: सिद्धारमैया ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत की गैरमौजूदगी में उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंपा।

Karnataka CM Siddaramaiah Resign: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत की गैर मौजूदगी के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंपा. इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा. कल हाईकमान ने कहा और मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया.

कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार

सिद्धारमैया ने आगे कहा कि ‘मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, उन्होंने कहा, ‘हमारे पास पूर्ण बहुमत है और संविधान के अनुसार नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.’इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर देने के लिए वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आभारी हैं.

‘मैं तो इत्तेफाक से राजनीति में आ गया’

सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक सफर को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘मैं गांव से आता हूं. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनूंगा. मैं तो इत्तेफाक से राजनीति में आ गया. मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं था.’

उन्होंने कहा कि 2013 से 2018 और फिर वर्तमान कार्यकाल के दौरान उन्हें जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिला. साथ ही उन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और पार्टी नेताओं का भी धन्यवाद किया.

क्यों इस्तीफा देने को तैयार हुए सिद्धारमैया ?

दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस में पिछले लंबे समय से सत्ता संतुलन को लेकर चर्चा चल रही थी. 2023 विधानसभा चुनाव के बाद से ही यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय हुआ था. डी. के. शिवकुमार समर्थक लगातार नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे थे.

मंगलवार को सिद्धारमैया और डी. के. शिवकुमार को दिल्ली बुलाया गया था, जहां राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, के. सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ कई दौर की बैठकें हुईं. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की ओर से सीधे संदेश मिलने के बाद सिद्धारमैया नेतृत्व परिवर्तन के लिए तैयार हुए.

ये भी पढ़ें: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अभय कमांड सेंटर का लिया जायजा, त्वरित कार्रवाई व्यवस्था को परखा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image