Thursday, May 28, 2026
HomeLatest Newsकॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल को ‘ब्लॉक’ किए जाने के खिलाफ...

कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल को ‘ब्लॉक’ किए जाने के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ अकाउंट ब्लॉक किए जाने के खिलाफ संस्थापक अभिजीत दीपके की याचिका पर सुनवाई करेगा। यह विवाद प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था, जिसके जवाब में सीजेपी नामक डिजिटल अभियान शुरू किया गया। ब्लॉक होने के बाद समूह नए हैंडल के साथ वापस लौटा।

CJP X account controversy : नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘एक्स’ अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। यह याचिका पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दाखिल की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव की अदालत में होने वाली है। पूर्व में आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे अभिजीत दीपके ने 15 मई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत की थी।

यह पहल उस समय चर्चा में आई, जब एक वकील के वरिष्ठ पद से जुड़ी याचिका की सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की “कॉकरोच” और “परजीवी” संबंधी टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। दीपके का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनके संगठन का अकाउंट ब्लॉक किया जाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। वहीं, इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

हालांकि, 16 मई को प्रधान न्यायाधीश ने अपनी टिप्पणी को लेकर कड़े शब्दों में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि वह उन खबरों से ‘‘आहत’’ हैं, जिनमें यह संकेत दिया गया था कि उन्होंने युवाओं की आलोचना की थी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा था कि उनकी टिप्पणियां विशेष रूप से उन लोगों के खिलाफ थीं, जो ‘‘फर्जी और अवैध डिग्रियों’’ के जरिए कानूनी पेशे में प्रवेश कर रहे हैं, और मीडिया के एक वर्ग ने उनकी बातों को ‘‘गलत तरीके से पेश’’ किया।

‘एक्स’ पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का मूल हैंडल 21 मई को भारत में ‘ब्लॉक’ कर दिया गया था। इसके बाद समूह ने ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से नए हैंडल के साथ वापसी की, जिसके वर्तमान में 2.27 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। यह मुहिम अपने अनोखे प्रतीकों और डिजिटल अभियान की रणनीति के कारण व्यापक ध्यान आकर्षित कर रही है। समर्थकों ने ‘‘कॉकरोच’’ पहचान को विरोध के एक रूप के रूप में वर्णित किया है।

सोलह मई को शुरू हुई सीजेपी का दावा है कि उसका उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूत करने और सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए युवाओं द्वारा संचालित एक स्वतंत्र आंदोलन खड़ा करना है। हाल में इसने शिक्षा क्षेत्र में कथित व्यवस्थागत विफलताओं और नीट-यूजी 2026 पेपर ‘‘लीक’’ को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक अभियान शुरू किया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image