Wednesday, November 18, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentIbrahim Ali Khan: सैफ अली के बेटे इब्राहिम को लॉन्च करेंगे करण...

Ibrahim Ali Khan: सैफ अली के बेटे इब्राहिम को लॉन्च करेंगे करण जौहर, बोले-परिवार संग 40 साल पुराना रिश्ता

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी.

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर किया ऐलान

करण जौहर ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट की और कहा कि वह इस परिवार को 40 वर्षों से जानते हैं और इब्राहिम को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. फिल्म निर्माता ने कहा कि वह इस परिवार को इसके नेक दिल के लिए जानते हैं. फिल्में इनकी रगों में दौड़ती हैं. प्रतिभा की एक नई पीढ़ी को दुनिया के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं. जौहर ने हालांकि फिल्म के नाम और अन्य कलाकारों के संबंध में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की।

बता दें कि इब्राहिम ने इससे पहले 2023 में जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में सहायक के रूप में उनके साथ काम किया था. जौहर ने कहा कि वह इस परिवार को 40 वर्ष से जानते हैं और सैफ तथा अमृता सिंह से लेकर उनकी बेटी सारा अली खान सभी के साथ काम करने का उन्हें बेहतरीन अनुभव है.

इस खबर को भी पढ़ें: ISRO ने अंतरिक्ष में हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, पूरा किया 100 वां मिशन

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image