Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentचार दुल्हनिया के दूल्हे बने नजर आएंगे कपिल शर्मा, 'किस किसको प्यार...

चार दुल्हनिया के दूल्हे बने नजर आएंगे कपिल शर्मा, ‘किस किसको प्यार करूं-2’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ इस साल 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने गुरुवार को अपनी नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि मूवी सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज होगी. अनुकल्प गोस्वामी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के निर्माता रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान हैं. फिल्म में हीरा वरीना, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, मनजोत सिंह और पारुल गुलाटी भी हैं.

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

हास्य अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें वह दूल्हे की पोशाक में दर्शकों की ओर देख रहे हैं जबकि दुल्हन की पोशाक में अलग-अलग 4 महिलाएं उन्हें उठा रही हैं. फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, ‘‘डोली उठी दुर्घटना घटी.’’ पोस्ट में लिखा है, ‘दोगुने असमंजस और 4 गुने मज़े के लिए तैयार हो जाइए. किस-किस को-प्यार-करूं 2 फिल्म सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.’

2015 में आई कॉमेडी फिल्म का सीक्वल

गौरतलब है कि फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ साल 2015 में आई कॉमेडी फिल्म का सीक्वल है. जिसमें वरुण शर्मा, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर और एली अवराम ने भी भूमिका निभाई थी. पहली फिल्म में कपिल शर्मा ने कुमार शिव राम किशन की भूमिका निभाई थी और उन्होंने 4 महिलाओं से शादी की थी.

ये भी पढ़ें: Banking Laws: बैंक में 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम, 4 नॉमिनी जोड़ने का मिलेगा ऑप्शन, जानें क्या-क्या बदलाव होंगे

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image