Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsकौन बनेगा मुख्यमंत्री : बालकनाथ बोले, मैं दौड़ में नहीं, मुझे नजरअंदाज...

कौन बनेगा मुख्यमंत्री : बालकनाथ बोले, मैं दौड़ में नहीं, मुझे नजरअंदाज करें, मोदीजी के मार्गदर्शन में करने हैं बड़े काम

जयपुर। राजस्थान की तिजारा विधाानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ ने आगामी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में उनके नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर शनिवार को कहा कि लोग ऐसी चर्चाओं को नजरअंदाज करें। विधायक ने कहा कि उन्हें अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।

बालकनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।’’

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि पार्टी ने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता-जनार्दन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्र सेवा का अवसर दिया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए थे। भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार है। मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालक नाथ और दीया कुमारी के नामों की अटकलें चल रही हैं।

भाजपा ने राजस्थान में विधायक दल का नेता चुनने के लिए निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करने हेतु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular