Friday, May 22, 2026
HomeIndiaकांग्रेस हाईकमान ने गहलोत को दिखाई आंख और जमीन, करीबी नेताओं...

कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत को दिखाई आंख और जमीन, करीबी नेताओं के काटे टिकट, दिग्गजों के भविष्य पर लटकी तलवार!

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम आर आर तिवाड़ी का है, जिन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उनके OSD लोकेश शर्मा को भी शीर्ष नेतृत्व ने टिकट नहीं दिया। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट से तिवाड़ी को टिकट दिया गया है। वह पार्टी की जयपुर शहर इकाई के अध्यक्ष हैं। महेश जोशी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल और RTDC के चेयरमैन का नाम भी नहीं है। उनके टिकट को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धारीवाल और जोशी वे दो प्रमुख नेता हैं, जिन्हें 2022 में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अलग एक समानांतर बैठक बुलाने का जिम्मेदार माना जाता है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता बताया था।

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में युवा कांग्रेस के नेता अभिमन्यु पूनिया का नाम शामिल है, जिन्हें संगरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट से शहजाद खान छंगनी को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने भरतपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के लिए छोड़ दी है। पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 179 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular