Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest News21 जुलाई से 31 अगस्त तक लगेंगे JDA फॉलोअप शिविर, नागरिकों के...

21 जुलाई से 31 अगस्त तक लगेंगे JDA फॉलोअप शिविर, नागरिकों के लंबित कामों का होगा त्वरित निस्तारण

Rajasthan News: जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक शहरी सेवा शिविरों के फॉलोअप शिविर आयोजित करेगा। इन शिविरों में पट्टा, नामांतरण, लीज, भवन स्वीकृति, भू-प्रबंधन, आवंटन और अन्य लंबित नागरिक प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।

Rajasthan News: जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की सोच को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक “शहरी सेवा शिविर-2026” का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में प्राप्त लंबित एवं नवीन आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे.

फॉलोअप शिविरों का उद्देश्य

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इन फॉलोअप शिविरों का उद्देश्य शहरी सेवा शिविरों के दौरान प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना तथा आमजन को शीघ्र राहत प्रदान करना है। शिविरों में पट्टा, नामांतरण, लीज, भू-प्रबंधन, भवन निर्माण स्वीकृति, राजस्व वसूली, आवंटन, संस्थागत एवं आवासीय प्रकरणों सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।

फॉलोअप शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे। प्रत्येक शिविर के लिए जोनवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है तथा अतिरिक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

किस तारीख को कहां लगेगा कैंप ?

जेडीए द्वारा 21 जुलाई को पीआरएन, जोन-7, 19 एवं 21, 22 जुलाई को जोन-8, 11, 16 एवं 17, 23 जुलाई को जोन-A, B, 9 एवं 22, 24 जुलाई को जोन-C, 12, 23 एवं 24 तथा 25 जुलाई को जोन-13, 14, 19 एवं 21 के कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 27 जुलाई से 31 अगस्त तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी जोनों के लिए चरणबद्ध फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को अपने लंबित प्रकरणों के निस्तारण का अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का यथासंभव उसी दिन निस्तारण किया जाएगा। यदि किसी आवेदन का कार्य शाम 5 बजे तक पूर्ण नहीं हो पाता है तो कार्य पूर्ण होने तक शिविर जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित फॉलोअप शिविरों के साथ-साथ प्रत्येक जोन कार्यालय में भी शिविर अवधि के दौरान प्रतिदिन शिविर आयोजित कर नागरिकों के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक लोगों को समयबद्ध राहत मिल सके।

जयपुर विकास प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित जोन की निर्धारित तिथि के अनुसार नागरिक सेवा केन्द्र अथवा संबंधित जोन कार्यालय में आयोजित फॉलोअप शिविर में उपस्थित होकर अपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करवाएं तथा राज्य सरकार की इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट का सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने और मेडिकल पैनल बनाने का आदेश


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image