Wednesday, May 13, 2026
HomeLatest NewsSMS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी का मामला, पुलिस ने...

SMS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी का मामला, पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से किया डिटेन, फोन कॉल कर मांगे थे 40 करोड़

SMS Hospital Bomb Threat: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जयपुर में हड़कंप मच गया। अभय कमांड सेंटर को आए धमकी भरे कॉल में 40 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल परिसर में कई घंटे तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हरियाणा से डिटेन कर लिया है।

SMS Hospital Bomb Threat: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS)अस्पताल को बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें मौके पर पहुंचीं और अस्पताल परिसर में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया. कई घंटे चले सर्च के बाद अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. बता दें कि अभय कमांड सेंटर में आए धमकी भरे संदेश में 40 करोड़ रुपए की मांग की गई थी.

आरोपी को हरियाणा से किया डिटेन

SMS अस्पताल थाना अधिकारी राजेश शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हरियाणा से डिटेन कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और फिरौती की बड़ी रकम मांगने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जयपुर लाया जा रहा है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ

SMS हॉस्पिटल के प्राचार्य दीपक माहेश्वरी ने बताया कि करीब 2 से 3 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि गहराई से जांच के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत महसूस की.

अभय कमांड सेंटर पर आया था धमकी भरा कॉल

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच अभय कमांड सेंटर को धमकी भरा कॉल आया था। जिसमें कॉल करने वाले ने SMS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी. साथ ही बड़ी रकम की मांग की और रकम नहीं मिलने पर अस्पताल में विस्फोट की बता कही. जिसके बाद साइबर सेल की मदद से जब कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली. इसके बाद जयपुर पुलिस ने तुरंत हरियाणा पुलिस से संपर्क किया और एक विशेष टीम को वहां भेजा गया. इसके बाद जयपुर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन कर लिया.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, काफिले में घटाई वाहनों की संख्या, अधिकारियों को भी निर्देश


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular