CM Bhajanlal Sharma Reduces Convoy Size: पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम से कम रखने के निर्देश दिए हैं. यह फैसला पीएम मोदी की उस अपील के बाद लिया गया है. जिसमें प्रधानमंत्री ने आम लोगों से सोना खरीदने से बचने, वर्क फ्रॉम होम, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर ईंधन बचाने की अपील की थी.
सीएम के काफिले में दिखे 5 वाहन
फैसले के बाद बुधवार को सीएम भजनलाल के काफिले सिर्फ 5 वाहन दिखाई दिए. जबकि पहले करीब 1 दर्जन गाड़ियां थी. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को भी सादगी अपनाने और वाहनों के अनावश्यक उपयोग से बचने को कहा है.
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी निर्देश
सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्य सचिव सहित सभी आला अफसरों व जनप्रतिनिधियों के लिए भी ऐसे ही निर्देश दिए हैं. उनसे अपने काफिले में कम से कम वाहन रखने को कहा गया है ताकि पेट्रोल व डीजल की बचत हो. सरकार का मानना है कि इससे न केवल प्रशासनिक सादगी का संदेश जाएगा, बल्कि आम जनता में भी ईंधन बचत और संसाधनों के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी
पीएम मोदी ने की थी ये अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने समेत कई मितव्ययिता उपाय अपनाने का आह्वान किया है. सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने साथ ही कारपूलिंग को बढ़ावा देने की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने स्कूली छात्रों के लिए अस्थायी ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का सुझाव दिया.
ये भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदना अब हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, नई दरें आज से लागू



