Saturday, September 26, 2026
HomeLatest Newsजयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं सरोज कंवर: BJP...

जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं सरोज कंवर: BJP की प्रत्याशी ने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 89-58 से हराया

जयपुर नगर निगम में BJP की सरोज कंवर डिप्टी मेयर चुनी गईं। सरोज कंवर ने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 91-58 वोटों से हराया। वह जयपुर नगर निगम के इतिहास की पहली महिला डिप्टी मेयर बनी हैं। जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी।

जयपुर: जयपुर नगर निगम को पहली महिला डिप्टी मेयर मिल गई हैं। भाजपा की सरोज कंवर ने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 33 वोटों से हराकर डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया। कुल 149 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें सरोज कंवर को 89 और सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले।

पहली बार पार्षद बनीं, अब डिप्टी मेयर

सरोज कंवर ने पहली बार पार्षद का चुनाव जीता था और अपनी पहली ही पारी में डिप्टी मेयर पद तक पहुंची हैं। वे भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं।

BJP ने महिला चेहरे पर लगाया दांव

भाजपा ने वार्ड 90 की पार्षद सरोज कंवर को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 137 से पार्षद सलमान मंसूरी को मैदान में उतारा था।

बाड़ेबंदी के बाद हुआ मतदान

डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने पार्षदों से संपर्क बनाए रखा था। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई और मतदान के बाद नतीजा घोषित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी मेयर चुनाव के लिए 26 सितंबर को मतदान निर्धारित था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image