Sunday, September 27, 2026
HomeCrime Newsजयपुर में डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद छात्र से ₹1.50 लाख...

जयपुर में डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद छात्र से ₹1.50 लाख वसूले, बदनाम करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

जयपुर में डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर एक कॉलेज स्टूडेंट से 1.50 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है।

जयपुर में डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर एक कॉलेज स्टूडेंट से 1.50 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को उसकी निजी जानकारी सार्वजनिक करने और कॉलेज व परिवार में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। पीड़ित छात्र ने शिवदासपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित 26 साल का युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और जयपुर में एक कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। छात्र की मुलाकात Grindr ऐप के जरिए अर्जुन नाम के एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच करीब एक महीने तक फोन पर बातचीत होती रही। रिपोर्ट के अनुसार, 22 अगस्त को दोनों ने मिलने का फैसला किया। जगतपुरा में मुलाकात के बाद आरोपी छात्र को बाइक पर बैठाकर हॉस्टल ले गया। आरोप है कि हॉस्टल के कमरे में उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया।

इसके बाद आरोपी ने छात्र की निजी जानकारी उसके कॉलेज, हॉस्टल और परिवार को बताने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि धमकी का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया और उसी दिन उससे 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। आरोप है कि 30 अगस्त को आरोपी दोबारा हॉस्टल पहुंचा और छात्र को फिर ब्लैकमेल किया। इस दौरान मारपीट कर 40 हजार रुपए नकद और 10 हजार रुपए ऑनलाइन लिए गए। साथ ही दोनों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट भी डिलीट कर दी गई।

पीड़ित के मुताबिक, अगले दिन आरोपी ने फिर वॉट्सऐप कॉल कर उसकी निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के बदले 50 हजार रुपए और मांगे। पैसे नहीं देने पर कॉलेज और घर में बदनाम करने तथा उसका भविष्य खराब करने की धमकी देने का आरोप है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद छात्र ने पुलिस से शिकायत की। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image