Saturday, October 3, 2026
HomeLatest Newsबैंक अधिकारी बनकर युवक से 1.82 लाख रुपए की ठगी: क्रेडिट कार्ड...

बैंक अधिकारी बनकर युवक से 1.82 लाख रुपए की ठगी: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से रकम गायब

जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक को बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया गया और नया क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके खाते से दो बार में कुल 1 लाख 82 हजार 120 रुपए कट गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक को बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने वाले साइबर ठग ने नया क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा दिया और आवेदन के नाम पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीड़ित के खाते से दो बार में कुल 1 लाख 82 हजार 120 रुपए कट गए।

मामले में नेताजी सुभाष नगर, टोंक रोड निवासी मनीष अजमेरा (44) ने बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 2 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रेडिट कार्ड के नाम पर भेजा लिंक

बजाज नगर थानाधिकारी मुनेंद्र सिंह के अनुसार, मनीष अजमेरा ने शिकायत में बताया कि 29 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और नया क्रेडिट कार्ड जारी करवाने के लिए आवेदन करने की बात कही।इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने लिंक पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।

दो ट्रांजैक्शन में निकले 1.82 लाख रुपए

लिंक पर प्रक्रिया पूरी करने के कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर रकम कटने के मैसेज आए। उनके क्रेडिट कार्ड से 32,120 रुपए और 1.50 लाख रुपए की दो अलग-अलग कटौतियां हुईं।इस तरह कुल 1,82,120 रुपए की राशि खाते से निकल गई। इसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित की शिकायत के आधार पर बजाज नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगी के इस मामले में आरोपी के मोबाइल नंबर और लेन-देन से जुड़ी जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image