Saturday, August 1, 2026
HomeLatest Newsस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संदेश नायर ने बैठक ली,...

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संदेश नायर ने बैठक ली, अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Rajasthan News: जयपुर कलेक्टर संदेश नायर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को मंच, सुरक्षा, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Rajasthan News: जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूर्ण उल्लास,उमंग एवं गरिमा के साथ मनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संदेश नायक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली. कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समयबद्ध रूप से एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाए, इस में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूर्ण कर ले।

जिला कलेक्टर ने चौगान स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मंच व्यवस्था, ध्वनि प्रसारण प्रणाली, यातायात एवं पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, मार्च पास्ट , आमंत्रण पत्र वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं चिकित्सीय सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर रोशनी, रंगोली, सजावट एवं साफ सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ समारोह में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित समारोह में जन प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, लोक कलाकारों, पत्रकारिता, सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्गों की विभूतियों को ससम्मान आमंत्रित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति, सामाजिक एकता और राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर की झलक प्रस्तुत करें, जिससे आमजन में राष्ट्रभक्ति का भाव और प्रबल हो। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को समारोह में आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं आम नागरिकों से भी इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा व सम्मान बढ़ाने की अपील की है।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (जयपुर, पूर्व) नरेन्द कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (उत्तर) राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर दक्षिण, युगांतर शर्मा, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, रसद विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य देना सरकार की प्राथमिकता: डिप्टी सीएम दिया कुमारी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image