Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJaipur News: बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी की शानदार शुरुआत, 7 महीने में...

Jaipur News: बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी की शानदार शुरुआत, 7 महीने में ही 1 हजार से ज्यादा टूरिस्ट ने भ्रमण किया

Jaipur में जून 2025 से शुरू हुई बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी ने वाइल्डलाइफ टूरिज्म में नई पहचान बनाई है। मात्र 7 महीनों में 1,153 पर्यटकों ने सफारी का भ्रमण किया, जिससे 9.54 लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिला।

जयपुर में वाइल्डलाइफ टूरिज्म एक नई पहचान के रूप में उभर रहा है। इसको देखते हुए जून 2025 में बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी शुरू की गई। नई विकसित बीड पापड़ लेपर्ड सफारी में पहले ही वर्ष में करीब 7 महीने में 1 हजार 153 पर्यटकों ने नई सफारी में भ्रमण किया। इससे विभाग को 9 लाख 54 हजार 132 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

रेंज अधिकारी रघुवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यहां वन्यजीवों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। भविष्य में बीड़ पापड़ को बड़े वाइल्डलाइफ टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नई सफारी से आसपास के क्षेत्रों में रोजगार और पर्यटन गतिविधियां बढ़ीं है।

उन्होंने बताया कि बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी, जयपुर सिटी वाइल्डलाइफ सर्किट के विस्तार में अहम भूमिका निभा रही है। इससे यह साफ है कि आने वाले समय में जयपुर सिर्फ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि वाइल्डलाइफ टूरिज्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें: Jaipur Accident News: चंदवाजी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, महिला समेत दो लोग फंसे

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image