Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsJaipur Accident News: चंदवाजी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक...

Jaipur Accident News: चंदवाजी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, 3 लोगों की मौत, बच्चों समेत 7 गंभीर घायल

Jaipur Accident News: जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में NH-48 पर बिलपुर के पास तेज रफ्तार कार ट्रकों के बीच घुस गई, इस भीषण हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Jaipur Accident News: जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. जहां NH-48 पर बिलपुर इलाके में एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रकों के बीच जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया.

हादसे के बाद कुछ देर लगा जाम

हादसे की वजह से नेशनल हाईवे-48 पर कुछ देर तक लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे बहाल करवाया.

खाटूश्यामजी दर्शन कर वापस लौट रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, कार सवार परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहा था. हादसे में कार में बैठे विकास, आदिति पत्नी विकास कुमार, निकी पत्नी अवध बिहारी, सिबू (2) पुत्र विवेक कुमार, कुकु (18 महीने) पुत्री विकास कुमार घायल हुए हैं. ये सभी लोग डिबुलगंज (वाराणसी) के निवासी हैं। वहीं, अंशू पुत्री प्रेम कुमार, दीपराज पुत्र प्रेमकुमार निवासी फूला रायबरेली के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस दिन होगी बारिश, पढ़ें वेदर अपडेट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular