Sunday, June 14, 2026
HomeLatest NewsACB की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु पुलिस के 3 कर्मियों को घूस लेते...

ACB की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु पुलिस के 3 कर्मियों को घूस लेते दबोचे, गिरफ्तारी के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी

ACB Action In Jaipur: राजस्थान एसीबी ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर अनीता और दो हेड कांस्टेबलों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि दहेज उत्पीड़न मामले में राहत देने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की गई थी। एसीबी ने होटल गणगौर में जाल बिछाकर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तीनों को पकड़ा।

ACB Action In Jaipur: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस के 3 पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला सब इंस्पेक्टर (SI) और दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं. तीनों पुलिसकर्मी दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में जयपुर आए हुए थे.

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि जांच के दौरान बेंगलुरु पुलिस के इन अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को डराने-धमकाने के साथ ही मामले में राहत देने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. इससे परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने राजस्थान एसीबी से शिकायत की.

40 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष योजना बनाई. इसके तहत जयपुर के होटल गणगौर में जाल बिछाया गया. कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने बेंगलुरु पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता, हेड कांस्टेबल यतीश कुमार और हेड कांस्टेबल उल्वप्पा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू

यह कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में की गई. पूरे अभियान की निगरानी डीआईजी ओम प्रकाश मीणा ने की, जबकि यह कार्रवाई एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर अंजाम दी गई. फिलहाल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एसीबी का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

महिला SI की बिगड़ी तबीयत

कार्रवाई के दौरान जैसे ही ACB टीम ने आरोपियों को घेरा, महिला सब इंस्पेक्टर अनीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई, जिसके बाद एसीबी अधिकारियों ने तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई. तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें भी अन्य आरोपियों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई.

भ्रष्टाचार के मामले में कौन कौन शामिल ?

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि दूसरे राज्य से आए पुलिस कर्मियों द्वारा राजस्थान में रिश्वत मांगने और लेने का मामला बेहद गंभीर है. जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित भ्रष्टाचार में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। साथ ही रिश्वत मांगने के पीछे की पूरी साजिश और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ज्ञान बिंदू के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत, खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले मामले में थे आरोपी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image