Sunday, June 14, 2026
HomeLatest Newsकंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ राजस्थान में टैक्स फ्री, राज्य...

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ राजस्थान में टैक्स फ्री, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

Bharat Bhhagya Viddhaata Tax Free in Rajasthan: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को राजस्थान सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार फिल्म पर लगने वाले SGST की भरपाई राज्य सरकार करेगी और टिकट कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी। यह व्यवस्था छह महीने तक लागू रहेगी।

Bharat Bhhagya Viddhaata Tax Free in Rajasthan: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को राजस्थान सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है. राज्य के वित्त (कर) विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए. सरकार के इस फैसले के बाद फिल्म को राजस्थान में कर-मुक्त श्रेणी में शामिल कर लिया गया है.

SGST की भरपाई करेगी सरकार

आदेश के मुताबिक, फिल्म पर लगने वाले राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) की भरपाई राज्य सरकार करेगी. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस छूट का लाभ दर्शकों तक पहुंचेगा और फिल्म के टिकटों की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जा सकेगी. यह व्यवस्था आदेश जारी होने की तिथि से आगामी 6 माह तक प्रभावी रहेगी.

गौरतलब है कि शुक्रवार को जयपुर के ईपी मिराज सिनेमाघर में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत, निर्माता जयंतीलाल गड़ा, निर्देशक मनोज तापड़िया तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे थे.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से कर मुक्त करने का किया था आग्रह

स्क्रीनिंग के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था कि यह फिल्म उन नर्सिंगकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और अनसुने नायकों को समर्पित है, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई थी.

कंगना के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से चर्चा करेंगी. इसके बाद राज्य सरकार द्वारा अगले ही दिन फिल्म को कर-मुक्त घोषित कर दिया गया है.

वित्त विभाग के आदेश में कहा गया है कि सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स फिल्म के प्रदर्शन के दौरान दर्शकों से SGST की राशि नहीं वसूलेंगे. निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस कर राशि की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी.

2008 के मुंबई आतंकी हमले की पुष्ठभूमि पर आधारित फिल्म

‘भारत भाग्य विधाता’ वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है. फिल्म में विशेष रूप से कामा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की बहादुरी को दर्शाया गया है. आतंकवादी हमलों के दौरान अस्पताल में मौजूद नर्सों और मेडिकल स्टाफ ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया था.

फिल्म स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना, समर्पण और साहस को केंद्र में रखती है. इसी सामाजिक और प्रेरणादायक संदेश को देखते हुए राजस्थान सरकार ने इसे कर-मुक्त करने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि इस फैसले से अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकेंगे और उन अनसुने नायकों की कहानी से परिचित हो पाएंगे, जिन्होंने संकट की घड़ी में मानवता की मिसाल पेश की थी.

ये भी पढ़ें: ACB की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु पुलिस के 3 कर्मियों को घूस लेते दबोचे, गिरफ्तारी के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image