Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJaipur Car Fire: दुर्गापुरा पुलिया के पास चलती कार ने पकड़ी आग,...

Jaipur Car Fire: दुर्गापुरा पुलिया के पास चलती कार ने पकड़ी आग, कार सवार दंपति ने कूदकर बचाई जान

जयपुर में दुर्गापुरा पुलिया के पास बुधवार रात चलती XUV कार में अचानक आग लग गई। कार सवार दंपति ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना गया है।

Jaipur Car Fire: जयपुर में बुधवार रात चलती एक XUV कार में अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई. घटना से हड़कंप मच गया. कार सवार दंपति ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना बुधवार रात 10.30 बजे दुर्गापुरा पुलिया के पास होप अस्पताल के पास हुई. सूचना पर पहुंची बजाज नगर पुलिस ने दमकल की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया.

समय रहते कार से निकले दंपति

चलती कार से उठती आग की लपटें देखकर राहगीरों में दहशत का माहौल हो गया. कार रोक कर उसमें सवार पति-पत्नी ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है.

पुलिस ने घटना को लेकर दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया रात करीब 10.30 बजे दुर्गापुरा पुलिया के पास होप अस्पताल के पास XUV कार में आग लग गई. कार सवार दंपति दुर्गापुरा की तरफ जा रहे थे. तभी अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते इंजन ने आग पकड़ ली.

ये भी पढ़ें: Jaipur में लगा एशिया का सबसे बड़ा स्टोनमार्ट, अब राजस्थान के पत्थरों की चमक दुनिया देखेगी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image