Tuesday, July 7, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, फुटपाथ पर खड़े 5 लोगों...

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, फुटपाथ पर खड़े 5 लोगों को कुचला, 3 बच्चों की मौके पर मौत

Jaipur Accident News: जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में 200 फीट बाईपास पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया, जिससे वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Jaipur Accident News: राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े लोगों को कुचल दिया. हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना इतनी अचानक हुई की मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

3 बच्चों की मौके पर हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक पहले सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के दौरान शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और एक शव के दो टुकड़े हो गए.

गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर यातायात कराया सुचारू

पुलिस के अनुसार मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मौके पर यातायात को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया.

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रक चालक की लापरवाही या किसी तकनीकी खराबी की भूमिका तो नहीं थी.

ये भी पढ़ें: स्पेन से हार के साथ टूटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सपना, रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image