Thursday, July 16, 2026
HomeIndiaदेशभर में जगन्नाथ रथयात्रा की धूम, अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह...

देशभर में जगन्नाथ रथयात्रा की धूम, अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने की मंगला आरती, पुरी में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा गुजरात के अहमदाबाद और ओडिशा के पुरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार सहित मंगला आरती में भाग लिया, जबकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने परंपरा अनुसार स्वर्ण झाड़ू से मार्ग की सफाई की। पुरी में वैदिक अनुष्ठानों के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना होंगे

Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का भव्य आयोजन आज गुजरात के अहमदाबाद और ओडिशा के पुरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है. दोनों शहरों में लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं.

अहमदाबाद में शुरू हुई रथयात्रा

अहमदाबाद के जामालपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ रथयात्रा की शुरुआत हुई. जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ आरती में शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद लिया.

सुबह 7 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के रथ मंदिर परिसर से रवाना हुए. परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से मार्ग की सफाई की. रथयात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं.

पुरी में शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला

उधर, रथयात्रा से पहले पुरी में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया है. तीनों रथों की विधिवत प्रतिष्ठा संपन्न की गई है. नंदीघोष रथ पर श्रीहनुमान, तालध्वज रथ पर श्रीनृसिंह और देवदलन रथ पर मां भुवनेश्वरी की स्थापना की गई. वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-यज्ञ के बाद भगवान के रथारोहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बारिश में बावजूद उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

शाम करीब 4 बजे लाखों श्रद्धालु तीनों रथों को खींचते हुए भगवानों को करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना करेंगे. बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और बड़ी संख्या में लोग रथयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे.

ये भी पढ़ें: शहरी सेवा शिविरों से आमजन को मिल रही बड़ी राहत, लंबित समस्याओं का हो रहा त्वरित और पारदर्शी समाधान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image