Thursday, July 16, 2026
HomeLatest Newsआखिरी मिनटों में चला मेसी मैजिक, इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार...

आखिरी मिनटों में चला मेसी मैजिक, इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

FIFA World Cup 2026 Semi Final,England vs Argentina: लियोनेल मेसी के शानदार खेल की बदौलत अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में जगह बनाई।

FIFA World Cup 2026 Semi Final,England vs Argentina: कप्तान लियोनल मेसी ने एक बार फिर कि क्यों उन्हें दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है. मेसी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल करने में मदद की और अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ने के बावजूद अर्जेंटीना ने अंतिम मिनटों में शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की.

अब मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना रविवार को न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में होने वाले फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा. टीम के पास 1958 और 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका होगा.

मेसी ने बदला मैच का रुख

पहले हाफ में मेसी संघर्ष करते नजर आए और कई बार गेंद गंवाई, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में उन्होंने अपना जादू बिखेर दिया. 85वें मिनट में उनके शानदार पास पर एंजो फर्नांडीज ने बराबरी का गोल दागा. इसके बाद इंजरी टाइम में मेसी के सटीक क्रॉस पर लाउतारो मार्टिनेज ने हेडर से विजयी गोल कर अर्जेंटीना को फाइनल का टिकट दिला दिया.

पहले इंग्लैंड ने बनाई थी बढ़त

पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. दूसरे हाफ के 55वें मिनट में एंथोनी गॉर्डन ने शानदार गोल कर इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद अर्जेंटीना ने लगातार दबाव बनाया और आखिरकार अंतिम 5 मिनट में मैच पलट दिया. पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं, इंग्लैंड अब तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस का सामना करेगा।

अर्जेंटीना का अजेय अभियान जारी

इस जीत के साथ अर्जेंटीना का विश्व कप में अजेय अभियान 13 मैचों तक पहुंच गया. इन दोनों टीम के बीच यह छठा मुकाबला था. दोनों टीम ने तीन-तीन मैच जीते हैं. विश्व कप में दोनों टीम के बीच हुए पांच मुकाबलों में अर्जेन्टीना 3-2 से आगे हो गया है.

आखिरी मिनटों में बिखरा ‘मेसी मैजिक’

जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी मेसी ने दाईं ओर से अपने अपेक्षाकृत कमजोर माने जाने वाले पैर से शानदार क्रॉस दिया. लाउतारो मार्टिनेज ने बेहतरीन हेडर लगाकर गेंद को जाल में पहुंचाया और पूरे स्टेडियम को रोमांचित कर दिया. इसी गोल ने अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें: देशभर में जगन्नाथ रथयात्रा की धूम, अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने की मंगला आरती, पुरी में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image