Saturday, May 16, 2026
Homeदिल्लीISRO ने दिखाई चंदा मामा की झलक की नई तस्वीर, वीडियो जारी...

ISRO ने दिखाई चंदा मामा की झलक की नई तस्वीर, वीडियो जारी कर दी जानकारी

नई दिल्ली। इसरो ने चंद्रमा का नया वीडियो जारी किया है इस वीडियो के द्वारा चंद्रमा का नई तस्वीर को दिखाया गया है इस वीडियो को चंद्रयान 3 में लगे LPDC सेंसर ने बनाया है. इसी सेंसर के जरिए चंद्रयान अपने लिए लैंडिंग की परफेक्ट लोकेशन भी ढूंढेगा. साथ ही यह सुनिश्चित भी करेगा कि कहीं चंद्रयान-3 किसी क्रेटर में तो नहीं जा रहा है. बिल्कुल इसी तरह का सेंसर चंद्रयान-2 में भी लगाया गया था.

इसके साथ ही चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के और करीब भी पहुंच गया. चंद्रयान-3 ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की. इसरो के मुताबिक शाम 4 बजे लैंडर मॉड्यूल को डिबूस्ट किया गया. चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर अपने आप आगे की दूरी तय कर रहा है. वहीं, लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग के बाद चंद्रयान चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया. इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा कि “लैंडर मॉड्यूल (एलएम) अच्छी स्थिति में है. अब दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 के लिए निर्धारित है”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular