Iran Attack On Cargo Ship: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. ट्रंप के सीजफायर एक्सटेंशन के ऐलान के बीच ईरान के अर्धसैनिक बल Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने बुधवार को Strait of Hormuz में एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी की, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचा है. हालांकि गनीमत रही की हमले में कोई घायल नहीं हुआ.
IRGC ने बिना पूर्व चेतावनी के जहाज पर की फायरिंग
कार्गो शिप पर यह हमला ओमान के पास हुआ. जिसको लेकर United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) सेंटर ने बताया कि यह हमला सुबह करीब 7:55 बजे हुआ. रिपोर्ट में कहा गया कि IRGC की गनबोट ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के जहाज पर फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
UKMTO reports IRGC strike on container ship near Oman amid heightened maritime tensions
— ANI Digital (@ani_digital) April 22, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/fVhBYBToCm #UKMTO #IRGC #ContainerShip #Oman #MaritimeTensions pic.twitter.com/fG8wwwGQbP
US ने ईरानी कंटेनर जहाज पर की थी फायरिंग
बता दें कि पिछले सप्ताहांत में US ने एक ईरानी कंटेनर जहाज पर पहले गोलीबारी की और फिर उसे अपने कब्जे में ले लिया था. इस कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है, जिसका असर अब समुद्री मार्गों पर भी दिखाई दे रहा है.
ईरान की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, इस ताजा हमले को लेकर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के पीछे क्या वजह रही, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. कुल मिलाकर, होर्मुज जलडमरूमध्य जो वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है में इस तरह की घटनाएं न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही हैं.
ये भी पढ़ें: Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 681 KM रेंज, जानें कीमत फीचर्स समेत सबकुछ



