Sunday, July 12, 2026
HomeIndiaओमान तट के पास जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर हमला, 10 भारतीय बचाए...

ओमान तट के पास जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर हमला, 10 भारतीय बचाए गए, 1 लापता

GFS Galaxy Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले में सवार 11 भारतीयों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की है।

GFS Galaxy Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव के बीच एक वाणिज्यिक जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले के बाद भारत ने गहरी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए बताया कि जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ओमान के तट के पास हुए इस हमले के बाद ओमान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर चल रहे खोज एवं बचाव अभियान का समन्वय कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम आज सुबह ओमान के तट पर वाणिज्यिक जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता है. ओमान में भारतीय दूतावास ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है. हम ओमानी प्रशासन के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करते हैं.’

कमर्शियल जहाजों पर हमलों पर जताई चिंता

भारत ने क्षेत्र में लगातार वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं.

बयान में कहा गया कि तनाव कम करने के लिए तत्काल कूटनीतिक प्रयास जरूरी हैं और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए. भारत ने नागरिक ढांचे और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की अपील भी की.

अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप

अमेरिका का दावा है कि GFS गैलेक्सी पर हमला ईरान की ओर से किया गया. इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के कई शहरों और परमाणु प्रतिष्ठानों समेत लगभग 140 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. दूसरी ओर, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कतर और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है.

जहाज में लगी आग, चालक दल ने छोड़ा पोत

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, हमले के बाद जीएफएस गैलेक्सी में आग लग गई थी. वहीं ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के मुताबिक, जहाज का क्रू लाइफबोट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा. फिलहाल लापता भारतीय नागरिक की तलाश जारी है और भारत सरकार पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, कई होटल पानी में डूबे, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image