Sunday, July 12, 2026
HomeLatest Newsचीन में पूर्व तट से तूफान 'बावी' के टकराने के बाद भारी...

चीन में पूर्व तट से तूफान ‘बावी’ के टकराने के बाद भारी बारिश का रेड अलर्ट, 60 फ्लाइट कैंसिल, 20 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला

Typhoon Bavi in China: चीन के पूर्वी तट से शक्तिशाली तूफान 'बावी' टकराने के बाद मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि शंघाई से आने-जाने वाली 60 उड़ानें और कई नौका सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

Typhoon Bavi in China: चीन के पूर्वी तट से शक्तिशाली तूफान ‘बावी’ के टकराने के बाद कई इलाकों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है. हालात को देखते हुए चीन के मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जबकि लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

अधिकारियों के अनुसार, प्रतिकूल मौसम को देखते हुए करीब 20 लाख लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है. पूर्वी चीन में कई उड़ानें और नौका सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं.

60 फ्लाइट्स की गई रद्द

चाइना सदर्न एयरलाइंस और स्प्रिंग एयरलाइंस ने शंघाई से आने-जाने वाली करीब 60 उड़ानें रद्द कर दी हैं. खराब मौसम के कारण हवाई और समुद्री यातायात प्रभावित हुआ है.

झेजियांग तट से टकराया तूफान

चीन के झेजियांग प्रांत के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस वर्ष का नौवां तूफान ‘बावी’ शनिवार रात 11:20 बजे युहुआन शहर के तट से टकराया. तूफान के केंद्र के पास हवा की अधिकतम गति 40 मीटर प्रति सेकंड दर्ज की गई.

भारी बारिश का रेड अलर्ट

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को अपनी 4-स्तरीय चेतावनी प्रणाली के तहत बारिश के लिए सबसे उच्च स्तर का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। वहीं, तूफान को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी प्रभावी किया गया है.

कई प्रांतों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार दोपहर तक झेजियांग, उत्तरी फुजियान, उत्तर-पूर्वी जियांगशी और दक्षिणी अनहुई समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. राजधानी बीजिंग और हेबेई के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: ओमान तट के पास जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर हमला, 10 भारतीय बचाए गए, 1 लापता


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image