Pahalgam Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में शनिवार को बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से कई होटल और मकान जलमग्न हो गए. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित होटलों में ठहरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.
#WATCH | जम्मू-कश्मीर | दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में नल्ला अवूरा इलाके में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। क्षेत्र में मलबा जमा हो गया है और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। pic.twitter.com/roTiZyVb9B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित अवूरा और देहवाथु के जंगल क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश हुई, जिसे स्थानीय स्तर पर बादल फटने की घटना माना जा रहा है. इसके चलते अवूरा के एक नाले में अचानक बाढ़ आ गई और तेज बहाव का पानी आसपास के इलाकों में फैल गया।
#WATCH | रियासी, जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के गेट खोले गए। pic.twitter.com/9ymvJi2RMU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
छह होटल जलमग्न, कई मकान प्रभावित
अचानक आई बाढ़ से कम से कम 6 होटल पानी में डूब गए, जबकि आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा. प्रशासन और बचाव दल ने समय रहते पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

Pahalgam, Jammu & Kashmir: A cloudburst hit Nala Overa in the Pahalgam area of south Kashmir on Saturday, causing flash floods in the region. Following the incident, the district administration immediately swung into action, rushing emergency teams to the affected area pic.twitter.com/X9izhTlSuy
— IANS (@ians_india) July 11, 2026
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
इधर, उत्तराखंड के विकासनगर में भारी बारिश के कारण लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट क्षेत्र में लैंडस्लाइड हो गया. मलबे की चपेट में कई वाहन और निर्माण कार्य में लगी मशीनें दब गईं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
देश के अधिकांश हिस्सों में कमजोर पड़ा मानसून
वहीं दूसरी ओर देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से में मानसून कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना कम है.
बढ़ी गर्मी, श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म
बारिश का दौर थमने से मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढ़ गया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया यात्रियों का स्वागत



