Saturday, June 6, 2026
HomeLatest Newsभारतीय टी20 टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस अय्यर कप्तान

भारतीय टी20 टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस अय्यर कप्तान

Team India T20I Squad: BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर हैं। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका मिला है। वहीं एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम घोषित की गई है।

Team India T20I Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. चयनकर्ताओं ने इस बार कई बड़े फैसले लेते हुए टीम में बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा फैसला सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपने का रहा. वहीं, 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

वैभव सूर्यवंशी की एंट्री

टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल 2026 और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार आक्रामक बल्लेबाजी और बड़ी पारियों के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अब उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल गई है. क्रिकेट जानकारों का मानना है कि यह चयन भारतीय क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया है. वैभव के लिए यह दौरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर होगा.

सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर

टी20 टीम के नियमित कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव का टीम में शामिल न होना सबसे बड़ा आश्चर्य माना जा रहा है. हालांकि बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि हालिया प्रदर्शन और टीम में बदलाव की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम का ऐलान

BCCI ने जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है. पिछली बार भारत ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में स्वर्ण पदक जीता था. इस बार भी बोर्ड युवा खिलाड़ियों के साथ मजबूत टीम उतारकर खिताब बचाने की तैयारी में है.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़ें: खान सर पटना सिविल कोर्ट में करेंगे सरेंडर, फायरिंग मामले में दर्ज हुई थी FIR


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image