Saturday, June 6, 2026
HomeIndia'खान सर नहीं करेंगे सरेंडर', वकील ने खबरों का किया खंडन, बोले-...

‘खान सर नहीं करेंगे सरेंडर’, वकील ने खबरों का किया खंडन, बोले- बदले की भावना से FIR दर्ज कराई

Khan Sir Surrender: पटना कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर शनिवार को अपने वकीलों के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंचे, जहां उनके आत्मसमर्पण और जमानत याचिका दायर करने की संभावना है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज है।

Khan Sir Surrender: खान ग्लोबल स्टडी ग्रुप (KGS) के संस्थापक फैसल खान उर्फ खान सर के सरेंडर को लेकर चल रही अटकलों पर उनके वकील ने स्थिति साफ कर दी है. खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार ने सरेंडर की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि उनके मुवक्किल आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और कानूनी तरीके से मामले का सामना करेंगे।

‘जानबूझकर बदनाम करने और फंसाने की साजिश’

खान सर के वकील अरविंद कुमार ने कहा है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से FIR दर्ज कराई गई है. उन्हें जानबूझकर बदनाम करने और फंसाने की साजिश की जा रही है. खान सर की अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की जाएगी.

खान सर के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज है मामला

खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाना में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जांच के दौरान खान सर के निजी सुरक्षाकर्मियों के बयान सामने आए हैं. गार्ड्स ने पुलिस को बताया कि उन्हें फायरिंग करने के लिए कहा गया था. इसी आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला?

2 जून की रात पटना के कदमकुआं इलाके में स्थित खान ग्लोबल स्टडी ग्रुप (KGS) के कोचिंग संस्थान पर कथित तौर पर हमला और तोड़फोड़ की घटना हुई थी. इस दौरान हवाई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया था. घटना के बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों ने उनके संस्थान पर हमला किया और फायरिंग की. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस मामले में 3 को कर चुकी गिरफ्तार

पुलिस जांच में अब तक एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भड़काऊ जानकारी पर विश्वास न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना जारी, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात





Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image