Saturday, June 6, 2026
HomeIndiaबंगाल बम ब्लास्ट केस में एनआईए का बड़ा एक्शन, पूर्व टीएमसी विधायक...

बंगाल बम ब्लास्ट केस में एनआईए का बड़ा एक्शन, पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, साजिश रचने का आरोप

पश्चिम बंगाल के भांगड़ बम विस्फोट मामले में एनआईए ने पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने बम बनाने और विस्फोट के बाद सबूत मिटाने के निर्देश दिए थे। मार्च में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

Shaukat Molla Arrested : नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के भांगड़ बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने उन्हें इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है।

घटना के बाद से ही फरार चल रहा था पूर्व विधायक शौकत मोल्ला

एनआईए के अनुसार, शौकत मोल्ला लंबे समय से फरार चल रहे थे। व्यापक तलाशी अभियान के बाद उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। एजेंसी का दावा है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में मोल्ला ही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है। गौरतलब है कि 19 मार्च को भांगड़ क्षेत्र में देसी बम तैयार करने के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच राज्य पुलिस से लेकर एनआईए को सौंप दी गई थी।

NIA को मिले सबूत

जांच के दौरान एनआईए को ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि मोल्ला ने अन्य आरोपियों को बम बनाने के निर्देश दिए थे। एजेंसी का यह भी दावा है कि विस्फोट के बाद उन्होंने आरोपियों को घटनास्थल पर मौजूद सबूतों से छेड़छाड़ करने और साक्ष्य मिटाने के निर्देश दिए थे।

एनआईए के बयान के मुताबिक, मोल्ला की गिरफ्तारी एक अन्य संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद संभव हो सकी। यह संदिग्ध विस्फोट के बाद अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मृतक और घायलों को घटनास्थल से ले गया था। एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले के पीछे कोई व्यापक साजिश या बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image