Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaIndia Pak Conflict: अब मीडिया चैनलों पर नहीं सुनाई देगी सायरन की...

India Pak Conflict: अब मीडिया चैनलों पर नहीं सुनाई देगी सायरन की आवाज, भारत- पाक तनाव की खबरों पर सरकार ने दिए अहम निर्देश

India Pak Conflict: भारत-पाक तनाव के बीच सरकार ने सभी मीडिया चैनलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यक्रमों में हवाई हमले के सायरन की आवाज न चलाएं, केवल सामुदायिक जागरूकता अभियानों में ही इसका उपयोग करें।

India Pak Conflict: सरकार ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियान के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने से बचें।

अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशालय ने एक परामर्श में कहा कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे समुदाय को जागरुक करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमलों के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने से परहेज करें.

एडवाइजरी में कही गई ये बात

परामर्श में कहा गया है कि सायरन के नियमित इस्तेमाल से हवाई हमलों के सायरन के प्रति नागरिकों की संवेदनशीलता कम हो सकती है और वास्तविक हवाई हमलों के दौरान इसका इस्तेमाल होने पर नागरिक इसे सामान्य मामला समझ सकते हैं. यह परामर्श भारत-पाकिस्तान में सैन्य टकराव बढ़ने के बीच जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: India Pakistan War: पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री, NSA, तीनों सेना प्रमुखों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, वर्तमान हालात और भविष्य की रणनीति पर चर्चा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image