Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsIndia Pak Conflict: भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच CM भजनलाल...

India Pak Conflict: भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच CM भजनलाल ने बुलाई बैठक, बॉर्डर इलाकों के हालात व तैयारियों की दी जानकारी

India Pak Conflict: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में सीमावर्ती इलाकों की स्थिति और राज्य सरकार की तैयारियों की जानकारी दी गई।

India Pak Conflict: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें पाकिस्तान द्वारा हमले की कोशिशों के बाद सीमावर्ती इलाकों में मौजूदा हालात के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों की जानकारी दी गई और उन्होंने सभी दलों से एकजुटता, सामंजस्य एवं राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

CM भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

CM भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सीमावर्ती क्षेत्रों में व्याप्त वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में आज मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों से एकजुटता, सामंजस्य एवं राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान किया.”

उन्होंने कहा, ‘देश की सीमाओं पर उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों में समूचा राजस्थान दृढ़तापूर्वक एकजुट है. प्रदेश का प्रत्येक नागरिक हमारी वीर सशस्त्र सेनाओं के प्रति अटूट विश्वास एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत है तथा राष्ट्र सेवा हेतु हर संभव योगदान देने के लिए कृत संकल्पित है.’

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कही ये बात

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक के बाद कहा, ‘CM भजनलाल ने स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई. हमारी तैयारियों के बारे में जानकारी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ साझा की गई और सुझाव मांगे गए. सभी दलों के नेताओं ने समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि सभी एकजुट हैं और उन्होंने अपने सुझाव दिए.’

पूरा विपक्ष सरकार के साथ : टीकाराम जूली

नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि सरकार ने स्थिति के मद्देनजर व्यापक व्यवस्था की है और पूरा विपक्ष सरकार के साथ है. उन्होंने कहा कि पूरा देश, हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है.

इसे भी पढ़ें: India pakistan War: जालंधर के गांव में अज्ञात वस्तु में विस्फोट, अमृतसर, होशियारपुर में बजे सायरन

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image