Friday, November 6, 2026
HomeIndiaMonsoon 2025: मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें...

Monsoon 2025: मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें इस बार किस दिन केरल में देगा दस्तक

Monsoon 2025 Update: भारत मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि इस साल मॉनसून 27 मई को केरल पहुंचेगा, जो आमतौर पर 1 जून को दस्तक देता है।

Monsoon 2025: देश में मॉनसून को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर 1 जून को दस्तक देता है. IMD के आंकड़े के अनुसार, यदि मॉनसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मॉनसून का समय से पहले आगमन होगा. तब मॉनसून 23 मई को आया था.

आमतौर पर 1 जून केरल में दस्तक देता है मॉनसून

आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है. यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है.

सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान

आईएमडी ने अप्रैल में 2025 के मॉनसून में सामान्य से अधिक कुल वर्षा का पूर्वानुमान जताया था और अल नीनो परिस्थितियों की संभावना को खारिज कर दिया था, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से जुड़ी है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम रविचंद्रन ने कहा था, ‘भारत में 4 महीने के मॉनसून (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है.’

इसे भी पढ़ें: India Pak Conflict: भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच CM भजनलाल ने बुलाई बैठक, बॉर्डर इलाकों के हालात व तैयारियों की दी जानकारी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image