Friday, July 10, 2026
HomeLatest Newsभारत ने इंग्लैंड के हाथों गंवाई टी20 सीरीज, कप्तान श्रेयस अय्यर ने...

भारत ने इंग्लैंड के हाथों गंवाई टी20 सीरीज, कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के पीछे गिनाए ये कारण

IND vs ENG, Shreyas Iyer Statement: इंग्लैंड से चौथे टी20 में करारी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि भारत पर्याप्त रन नहीं बना सका और गेंदबाज रणनीति लागू करने में विफल रहे।

IND vs ENG, Shreyas Iyer Statement: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में करारी हार और पहली बार टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई. उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम एक बार फिर सभी विभागों में पूरी तरह से विफल रही. भारत ने अय्यर की नाबाद 80 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 158 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने यह लक्ष्य महज 3.5 ओवर में हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली.

‘हम पर्याप्त रन नहीं बना सके’

मैच के बाद अय्यर ने कहा कि एक बार फिर हमने निराशाजनक प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, हम पर्याप्त रन नहीं बना सके. बाद में हमने देखा कि इंग्लैंड ने कितनी आसानी और तेजी से लक्ष्य हासिल कर लिया. गेंदबाजों से मैंने सिर्फ यही कहा था कि वे एक ही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करें, लेकिन हम अपनी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर सके.’

व्यक्तिगत प्रदर्शन से संतुष्ट, लेकिन हार का अफसोस

श्रेयस अय्यर ने अपनी 80 रन की पारी पर संतोष जताया, लेकिन कहा कि व्यक्तिगत प्रदर्शन का कोई महत्व नहीं है, यदि टीम जीत हासिल न कर सके. उन्होंने कहा,”मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं, लेकिन अगर उससे टीम नहीं जीतती तो उसका कोई मतलब नहीं. मैं हमेशा चाहता हूं कि मेरा प्रदर्शन टीम की जीत में योगदान दे. आज ऐसा नहीं हो पाया, इसका दुख है. उम्मीद है कि अगले मैच में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’

‘बदलाव के दौर से गुजर रही है टीम’

भारतीय कप्तान ने कहा कि मौजूदा टीम बदलाव के दौर में है और खिलाड़ियों को नई परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने में समय लगेगा. उन्होंने कहा, यह बदलाव का दौर है और इस दौरान गलतियां होना स्वाभाविक है. सबसे जरूरी बात यह है कि हम अपनी गलतियों से सीखें और परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढालें.’

हैरी ब्रुक ने बताया जीत का राज

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने भारत पर मिली बड़ी जीत का श्रेय टीम के बेहतर तालमेल और परिस्थितियों के अनुसार खेलने की क्षमता को दिया. ब्रुक ने कहा,”भारत को हराना हमेशा खास होता है. एक मैच बाकी रहते 3-0 की बढ़त हासिल करना हमारे लिए शानदार उपलब्धि है. हमारी सफलता की सबसे बड़ी वजह परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालना और खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के बीच बेहतरीन संवाद रहा.

ये भी पढ़ें: बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, यूपी में 10 लोगों मौत, राजस्थान के धौलपुर में मकान ढहा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image