Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsIND Vs AUS: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही शुरू की प्रैक्टिस,...

IND Vs AUS: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही शुरू की प्रैक्टिस, कैनबरा में 2 दिवसीय मैच खेलते आएंगे नजर

पर्थ, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर्थ पहुंचने के बाद तुरंत नेट पर अभ्यास करने पहुंचे जबकि कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम इंडिया धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से शुरुआती टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रही है.

नेट प्रैक्टिस करते दिखे रोहित शर्मा

अपने बेटे के जन्म के कारण रोहित पितृत्व अवकाश के बाद रविवार शाम को पर्थ पहुंचे. उन्हें सोमवार को लंच सत्र के दौरान नेट में बल्लेबाजी करते देखा गया जहां उन्होंने रिजर्व तेज गेंदबाजों नवदीप सैनी, यश दयाल और मुकेश कुमार का सामना किया.

कैनबरा में खेला जाएगा अभ्यास मैच

भारतीय टीम 30 नवंबर से शुरू होने वाले 2 दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बुधवार को कैनबरा जाएगी. इस अभ्यास मैच को प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त नहीं है. हालांकि यह मैच महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह गुलाबी गेंद से होने वाला दिन-रात्रि का मुकाबला है जो 6 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए अहम होगा.

रोहित के कैनबरा में इस मैच में खेलने की उम्मीद है क्योंकि एडीलेड में गुलाबी कूकाबूरा गेंद बल्लेबाजों के लिए एक अलग तरह की चुनौती पेश करती है, विशेषकर गोधूलि के समय जब गेंद सामान्य से अधिक घूमती है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image