Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsIAS Puja Khedkar News : ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां को...

IAS Puja Khedkar News : ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने लिया हिरासत में,जमीन विवाद में किसान को दिखाई थी बंदूक

पुणे,पुणे पुलिस ने विवादों में घिरी प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को जमीन विवाद में कथित तौर पर बंदूक दिखाकर कुछ लोगों को धमकाने के मामले में हिरासत में लिया है.एक अधिकारी ने बताया कि मनोरमा को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया.

बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

दरअसल, एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मनोरमा पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को कथित तौर पर बंदूक दिखाकर धमकाती नजर आ रही थीं.इसके बाद से पुलिस मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तलाश में जुटी थी.

पुणे पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया था मामला

पुणे (ग्रामीण) में पौड पुलिस ने खेडकर दंपति और 5 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-323 (बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति हटाना या छिपाना) सहित अन्य धाराओं और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

मनोरमा को लाया जा रहा पुणे

पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया,”मनोरमा खेडकर को रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है और उन्हें पुणे लाया जा रहा है, जहां औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.आरोपी मनोरमा, उनके पति दिलीप और 5 अन्य लोगों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई थीं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image