Friday, October 30, 2026
HomeLatest News'ट्रंप ने सही कहा, भारत एक डेड इकोनॉमी है', राहुल गांधी बोले-प्रधानमंत्री...

‘ट्रंप ने सही कहा, भारत एक डेड इकोनॉमी है’, राहुल गांधी बोले-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से सिवाय हर कोई जानता है

Rahul Gandhi On Indian Economy: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘डेड’ हो चुकी है, जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप सही कह रहे हैं, सिर्फ मोदी और सीतारमण को सच्चाई दिखाई नहीं देती।

Rahul Gandhi On Indian Economy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सिवाय सब जानते हैं कि भारत एक ‘डेड इकोनॉमी’ है तथा प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को खत्म किया है. उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों पर होगा और प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति कहेंगे.

ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और रूस अपनी बर्बाद अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है: राहुल गांधी

अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘वह सही हैं. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सिवाय हर कोई जानता है कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ है. मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तथ्य सामने रखा है. उन्होंने कहा, क्या आपको मालूम नहीं है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक बर्बाद अर्थव्यवस्था है. भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है. आप लोग (मीडिया) हैरान क्यों लग रहे हैं?’

‘पीएम मोदी सिर्फ एक व्यक्ति अडानी के लिए काम करते हैं’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘भारत के सामने आज मुख्य मुद्दा है कि इस सरकार ने हमारी आर्थिक नीति को तबाह कर दिया, हमारी रक्षा नीति को तबाह कर दिया और हमारी विदेश नीति को तबाह कर दिया. वे देश को रसातल में ले जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘प्रधानमंत्री सिर्फ एक व्यक्ति (गौतम) अडानी के लिए काम करते हैं. सारे छोटे कारोबार खत्म कर दिए गए.’कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘आप देख लीजिएगा, यह समझौता होगा. ट्रंप तय करेंगे कि यह समझौता कैसे होगा और मोदी वही करेंगे जो ट्रंप कहेंगे.

ये भी पढ़ें: Trump Tariff War: भारत और रूस संबंधों पर डोनाल्ड ट्रंप का तीखा प्रहार, कहा-‘वे अपनी डेड इकोनॉमी को लेकर गर्त में जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image