Saturday, November 7, 2026
HomeLatest NewsHonda City Apex Edition: भारत में लॉन्च हुआ होंडा सिटी का एपेक्स...

Honda City Apex Edition: भारत में लॉन्च हुआ होंडा सिटी का एपेक्स एडिशन, कीमत, फीचर्स से लेकर जानें सब कुछ

होंडा कार इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सेडान सिटी के एपेक्स स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है. होंडा सिटी वी एमटी एपेक्स एडिशन की कीमत 13.30 लाख रुपए है जबकि वी सीवीटी की कीमत 14.55 लाख रुपए. VX MT की कीमत 14.37 लाख रुपए और VX CVT की कीमत 15.62 लाख रुपए है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं. यह 6 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी.

Honda City Apex Edition: विशेषताएं

सिटी के एपेक्स एडिशन में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें फ्रंट फेंडर और बूट लिड पर ‘एपेक्स एडिशन’ बैजिंग देखने को मिलती है. स्पेशल एडिशन में नए सीट कवर, प्रीमियर लेदरेट इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर पैडिंग और 7 कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है.

Honda City Apex Edition: इंजन

सिटी के नए एपेक्स एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं. कार में वहीं 1.5 लीटर , नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 120 hp की पावर और 145 Nm की टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5 स्पीड मैनुअल और CVT शामिल हैं.

Honda City Apex Edition: सेफ्टी फीचर्स

सिटी के नए एपेक्स एडिशन में सेफ्टी फीचर्स की बात करते तो इसमें ADAS, 6 एयरबैग, एन लेन वॉच कैमरा, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. कार में 506 लीटर का बूट स्पेस भी देखने को मिलता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image