Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDelhi Rains: दिल्ली में आंधी और बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न,...

Delhi Rains: दिल्ली में आंधी और बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े, विमान परिचालन प्रभावित, 49 फ्लाइट डायवर्ट

Delhi Rains: दिल्ली में रातभर तेज आंधी और 81.2 मिमी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मोती बाग, मिंटो रोड, दिल्ली छावनी जैसे क्षेत्रों में जलभराव देखा गया। विमान परिचालन भी प्रभावित हुआ।

Rain In Delhi: दिल्ली में रातभर भारी बारिश और आंधी के कारण विमान परिचालन बाधित हुआ, पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र ने देर रात 11 बजकर 30 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट के बीच 6 घंटे में 81.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और इस दौरान 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव

बारिश के कारण मोती बाग, मिंटो रोड, दिल्ली छावनी और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग समेत राष्ट्रीय राजधानी की कई सड़कों पर जलभराव हो गया. इसके अलावा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए.

IGI एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित

खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित रहा. 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत 49 विमानों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा. इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि खराब मौसम के कारण शनिवार रात 11.30 बजे से रविवार तड़के 4 बजे के बीच 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित 49 विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया.

इंडिगो ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने तड़के 3 बजकर 59 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की वजह से विमान संचालन में अस्थायी बाधाएं पैदा हुई हैं. विमानन कंपनी ने कहा कि मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है लेकिन हवाई क्षेत्र में कुछ अवरोध बना हुआ है. उसने कहा,’हम आपको आश्वस्त करते हैं कि परिस्थितियां अनुकूल होने के साथ ही उड़ानों की आवाजाही फिर से शुरू की जाएगी.’

उसने सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर एक अन्य पोस्ट में बताया कि दिल्ली में आसमान साफ ​​होने के साथ ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है. विमानों के आवागमन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉटकॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ और कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं तथा प्रस्थान में औसतन 30 मिनट से अधिक की देरी हुई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image