Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsHaryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1...

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 अक्टूबर को होगा मतदान, इस तारीख को होगी मतगणना

नई दिल्ली, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 4 अक्टूबर को होगी.मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को यह घोषणा की. कुमार द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी होगी और नामांकन 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं.

हरियाणा में एक चरण में होगा मतदान

निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी.कुमार ने बताया कि मतदान एक चरण में एक अक्टूबर को होगा तथा चार अक्टूबर को मतगणना होगी.उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं.हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है. इसका कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है.

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी. हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट साझेदारी को लेकर असहमति के बाद यह गठबंधन टूट गया था.बाद में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर अपनी सरकार बचा ली.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image