Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsHanumangarh में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,...

Hanumangarh में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

हनुमानगढ़ जिले के धन्नासर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया.यहां एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई,इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए,कार सवार खेत्रपाल मंदिर में पूजा करने जा रहे थे.मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल हैं.पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 मेगा हाईवे सरदारशहर रोड पर धन्नासर गांव के पास हुआ.ट्रक और बोलेरो में भीषण भिड़ंत हो गई,इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 की मौके पर ही मौत हो गई. 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतकों की हुई पहचान

रावतसर के थाना प्रभारी वेदपाल बताया कि मृतकों की पहचान चूरू जिले की रहने वाली विमला (55), उनकी बेटी रचना (23), मंजू (40) और मंसाराम प्रजापत के रूप में हुई है.उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.ई.

ओवरटेक करते समय हादसा

रावतसर के थाना प्रभारी वेदपाल ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया लगता है कि ओवरटेक करते समय कार चालक को झपकी आ गई. 4 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.सभी खेत्रपाल मंदिर में पूजा करने जा रहे थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular