Sunday, May 17, 2026
HomeIndiaगुजरात को मिलेगा नया हवाई हड्डा, पीएम मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

गुजरात को मिलेगा नया हवाई हड्डा, पीएम मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह राजकोट के पास नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का 28 व 29 जुलाई को गुजरात के राजकोट में दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है. इस दोरे के दोरान पीएम मोदी गुजरातवासियों को एक नए हवाई हवाई अड्डे की सौगात देंगे. यह हवाईअड्डा राजकोट शहर के पास हीरासर गांव में है और यह गुजरात का पहला ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा है.

राजकोट में हवाई अड्डे की सौगात देने के बाद पीएम मोदी राजकोट शहर के रेस कोर्स मैदान में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई (एसएयूएनआई) योजना के आठवें और नौवें चरण का काम हाल में पूरा हुआ है प्रधानमंत्री मोदी इसे जनता को समर्पित करेंगे. सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण योजना से 95 गांवों में 52,398 एकड़ सिंचाई योग्य भूमि को पानी और सौराष्ट्र क्षेत्र के लगभग 98,000 लोगों को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाएगा. जनसभा के दौरान ही प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल तरीके से एक ओवर-ब्रिज और एक नवनिर्मित पुस्तकालय का भी उद्घाटन करेंगे. शुक्रवार 29 जुलाई के दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधीनगर में सेमीकंडक्टर्स से संबंधित ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular