Tuesday, October 22, 2024
Homeताजा खबरGoogle ने Doodle बनाकर खास अंदाज में दी बधाई...

Google ने Doodle बनाकर खास अंदाज में दी बधाई…

भारत की उपलब्धि पर Google ने एक खास अंदाज में भारत को बधाई दी है। Google ने doodle बनाकर
Chandrayaan-3 की सफलता पर भारत की उपलब्धि का जश्न मनाया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला और एकमात्र देश बन गया है। बता दें कि Chandrayaan-3 अंतरिक्ष यान 14 जुलाई, 2023 को भारत के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रेंज में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की।

भारत न केवल चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया, बल्कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश भी बन गया। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर Google ने doodle बदलकर भारत को बधाई दी है।  आपको बता दें कि Google खास मौके पर या किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की याद में doodle बनाता है। अब भारत के Chandrayaan-3 की सफलता पर भी Google ने एक कमाल का doodle पेश किया है। सिर्फ इतना ही नहीं Google और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने भी ISRO और भारत को बधाई दी है।  

उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया  क्या अविश्वसनीय क्षण है! चंद्रमा पर Chandrayaan-3  की सफल लैंडिंग के लिए ISRO को बधाई। इसी के साथ आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments